Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअगले कुछ दिनों तक दुश्वारियों से दो-चार होने के लिए रहें तैयार,...

अगले कुछ दिनों तक दुश्वारियों से दो-चार होने के लिए रहें तैयार, देख लीजिए रूट डायवर्जन प्लान

पर्यटन सीजन के चलते पहले से ही जाम की परेशानी झेल रहे शहरवासियों को अगले कुछ और दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। आज से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत कोई भी भारी वाहन रिस्पना की ओर से नहीं जा सकेगा। उन्हें दूधली मार्ग से निकाला जाएगा। कई बैरियरों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और चारधाम यात्रा के चलते इस समय बड़ी संख्या में यात्री व पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इनके वाहनों का कुछ दबाव राजधानी की सड़कों पर भी पड़ता है। ऐसे में पहले से ही बरकरार जाम की समस्या इस समय और बढ़ गई है।इस बीच 14 जून यानी आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके चलते विधानसभा भवन की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेंडिंग कर दी है। इससे रविवार और सोमवार को हरिद्वार रोड पर जाम स्थिति पैदा हो गई। वहीं, सोमवार को पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। इसके तहत भारी वाहन दूधली मार्ग से गुजारे जाएंगे।
डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लागू
सत्र के दौरान विभिन्न संगठन आंदोलन के लिए विधानसभा का कूच करते हैं। इसके लिए पुलिस ने सभी वाहनों के लिए अलग से प्लान जारी किया है। जाहिर है कि जब तब विधानसभा सत्र चलेगा, शहरवासियों के लिए जाम की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सत्र के दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है। डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
यहां होंगे बैरियर
प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी बैरियर, विधान सभा तिराहा बैरियर
रूट डायवर्जन व्यवस्था
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रगति विहार बैरियर पर जुलूस या रैली होने पर
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहन बाईपास की ओर डायवर्ट रहेंगे और बाईपास चौकी-माता मंदिर-धर्मपुर से शहर में प्रवेश करेंगे, धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जाएंगे। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
शास्त्री नगर बैरियर पर जुलूस/रैली होने पर
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे। बाईपास से आने वाले वाहनों को कारगी/बाईपास चौकी से दूधली से डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा, हर संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेंगे और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे। यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा व धर्मपुर रूट विक्रम फव्वारा चौक से ही वापस किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments