Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोबाइल टावर लगवाने के झांसे में गंवाए 81 हजार

मोबाइल टावर लगवाने के झांसे में गंवाए 81 हजार

देहरादून। मोबाइल टावर लगवाने के झांसे में वसंत विहार निवासी व्यक्ति ने 81 हजार रुपये गंवा दिए। सचिव राणा निवासी उम्मेदपुर, प्रेमनगर ने टावर लगवाने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। वहां पर उसकी दो लोगों से बात हुई। उन्होंने फोन पर पीड़ित को विश्वास में लिया। झांसे में आकर पीड़ित ने उनके दिए बैंक खातों में 81 हजार रुपये जमा करवा दिए। वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments