Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसरस्वती, हिमानी और पूजा ने पास की गाइड्स परीक्षा

सरस्वती, हिमानी और पूजा ने पास की गाइड्स परीक्षा

हल्द्वानी/कालाढूंगी। भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार एवं जांच शिविर के परिणाम आ गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटाबाग की गाइड सरस्वती नेगी, हिमानी और पूजा भट्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
विद्यालय की गाइड कैप्टन अनुराधा पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से पहुंचे परीक्षकों ने प्रतिभागियों का आंकलन लिखित और प्रयोगात्मक दोनों तरह से किया। उन्होंने बताया कि कोटाबाग से गाइड्स ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रपति पुरस्कार एवं जांच शिविर में प्रतिभाग किया और कोटाबाग ब्लॉक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कोटाबाग ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक कमिश्नर भाष्करानंद पांडे, प्रधानाचार्या विनीता पाठक, ब्लॉक सचिव कमलेश कुमार सती ने छात्राओं को बधाई दी है। (संवाद)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments