Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशीशमहल में बिजली कटौती पर प्रदर्शन

शीशमहल में बिजली कटौती पर प्रदर्शन

लगातार हो रही बिजली कटोती से शीशमहल क्षेत्रवासियों में रोष है। बुधवार को क्षेत्रवासियों ने पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शीश महल स्थित सब पावर स्टेशन के गेट के आगे प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि शीशमहल क्षेत्र तथा शहर में दिन रात अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। तुरंत यह विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। बाद में अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन भी भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में अरूण गौड़, पंकज दुम्का, भूरा, गौतम पाल, रोहित बिष्ट, अमित राठौर दीपक तिवारी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments