Friday, November 21, 2025
Homeउत्तराखण्डरसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसियों ने गैस एजेंसी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कीमतें कम नहीं होने पर सड़कों पर आंदोलन को मजबूर होंगे। राजपुर से पूर्व विधायक राजकुमार की अगुवाई में हिमानी गैस गोदाम परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना की मार झेल रहे आम आदमी पर यह महंगाई भारी पड़ रही है। वक्त पर महंगाई नियंत्रित न होने पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद चंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, मीना बिष्ट, निखिल कुमार, सोम वाल्मीकि, मनीष शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, मनीष वर्मा, नीरज नेगी, जाहगीर खान, वीरेंद्र चौहान, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments