Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूलों की बसों में क्षमता से अधिक मिले बच्चे

स्कूलों की बसों में क्षमता से अधिक मिले बच्चे

रामनगर (नैनीताल)। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को स्कूलों की दस बसों को पकड़ा। बताया गया कि 25 सीट की बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। टीम ने इन सभी बसों का कोर्ट चालान कर दिया। स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने की शिकायत लंबे समय से यातायात पुलिस और आरटीओ को मिल रही थी। इसी के आधार पर यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त टीम का गठन किया।
बृहस्पतिवार को रामनगर में चेकिंग के दौरान टीम ने स्कूलों की दस बसों को पकड़ा, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि इन दस बसों में कोई 25 सीट और कोई 40 सीट पास थी लेकिन बसों में सीट से अधिक संख्या में बच्चे बैठा रखे थे, जो नियम विरुद्ध है। इस पर टीम ने दस बसों का कोर्ट चालान किया। आरटीओ विभाग की परिवहन कर अधिकारी नेहा झा ने बसों के ड्राईवर और कंडक्टरों को आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। बताया कि टीम ने कुल 40 चालान कर 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला है।परिवहन कर अधिकारी नेहा झा ने बताया कि स्कूली बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments