Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमिशन इंटर कालेज में सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

मिशन इंटर कालेज में सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुब्रतो कप फुटबाल अंडर 14 और 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता मिशन इंटर कॉलेज में शुरू हो गई है। अंडर-17 वर्ग में राजकीय इंटर कालेज देवलीखेत विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।
ब्लाक कीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ स्कूलों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम जिला स्तर सुब्रतो कप खेलेगी। यह प्रतियोगिता 12 जुलाई को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम अल्मोड़ा में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि सुब्रतो कप में खिलाड़ियों का चयन नहीं होता है प्रतियोगिता में जो टीम विजेता रहती है वह टीम अगले दौर में प्रतिभाग करती है। रेफरी और चयनकर्ता के रूप में राजीव खाती, चंदन सिंह मेहरा, मनमोहन देव, शादाब, अजय चंद्र आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments