Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेमप्रकाश पुन: बने आर्य समाज राजपुर के प्रधान

प्रेमप्रकाश पुन: बने आर्य समाज राजपुर के प्रधान

आर्य समाज राजपुर कैनाल रोड में हुए वार्षिक चुनाव में सर्व सम्मति से प्रेम प्रकाश शर्मा को प्रधान, सतपाल आर्य को उपप्रधान, ओम प्रकाश महेन्द्रु को मंत्री, योगेश भाटिया को कोषाध्यक्ष, प्रदीप दत्ता को ऑडिटर, देवेन्द्र रावत को आर्यवीर दल प्रशिक्षक, ऋतु भाटिया को पुस्तकालयाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में यशवीर आर्य, मंजू भाटिया, मिथलेश आर्य, अजय पाल, सीमा महेन्द्रु, कांता आर्य को चुना गया। साथ ही आर्य समाज राजपुर से प्रेम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश महेन्द्रु को प्रांतीय सभा, सतपाल आर्य, योगेश भाटिया को जिला सभा में सदस्य चुना गया। वार्षिक चुनाव में आर्य समाज नत्थनपुर के वरिष्ठ प्रधान रमेश चंद्र भारती पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रधान प्रेमप्रकाश ने चुनावी कार्रवाई से पूर्व कार्यकारिणी को औपचारिक रुप से भंग किया और कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2021-22 को आय व्ययक का विवरण प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments