Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म

देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसका पति रोजगार की तलाश में विदेश चला गया। बाद में उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने देवर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का विवाह सात नवंबर 2001 को कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेड़ा निवासी फैसल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद कार और लाखों की नगदी मांगी गई। महिला के परिजनों ने अतिरिक्त दहेज देने से साफ तौर पर मना कर दिया था।
कुछ दिन बाद उसका पति रोजगार की तलाश में खाड़ी देश चला गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उस पर और अधिक अत्याचार किए तथा उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने उसे अकेली पाकर दुष्कर्म किया किया। 14 जून को उसके पति ने उसे विदेश में बैठे हुए फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। एसएसआई रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति फैसल, सास आबिदा, ससुर शमशाद, ननद हिना, जेठ फिरोज, देवर उमर उर्फ सोनू सभी निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments