Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाबू हत्याकांड में दस हजार का इनामी गिरफ्तार

बाबू हत्याकांड में दस हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस ने बाबू हत्याकांड में दो और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रेम राजपुर गांव के पास 24 जून को रुड़की के सुनहरा निवासी कुणाल ऊर्फ बाबू मिलिट्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई की तहरीर पर आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने रविवार देररात दस हजार के इनामी आरोपी बाहुबली उर्फ अमन निवासी रुहालकी दयालपुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्याकांड में शामिल सोनू उर्फ मक्खी निवासी कोटा मच्छरहेड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस बाबू हत्याकांड के अलग-अलग आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। दस हजार के इनामी आरोपी बाहुबली उर्फ अमन निवासी रुहालकी दयालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments