Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखण्डरोडवेज की कई बसों के चक्के थमने से यात्री रहे परेशान

रोडवेज की कई बसों के चक्के थमने से यात्री रहे परेशान

अल्मोड़ा। रोडवेज की कई सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। दूसरे वाहनों के लिए यात्री स्टेशनों पर भटकते रहे। बाद में कुछ यात्री टैक्सी तो कुछ केमू की बसों से गंतव्य को रवाना हुए।
रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा से देहरादून, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत विभिन्न स्थानों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी बनी है। इस वजह से रोजाना सेवाओं का संचालन ठप हो रहा है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा- धरमघर, बरेली-बागेश्वर समेत कई सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से दिल्ली, लमगड़ा, बेतालघाट, बागेश्वर, टनकपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे वाहनों की तलाश में यात्री स्टेशनों में भटकते रहे। बाद में कुछ यात्री टैक्सियां और केमू की बसों से गंतव्य को रवाना हुए।
टैक्सियों का किराया अधिक होने से यात्रियों की जेब ढीली हुई। सेवाएं स्थगित होने से रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि आए दिन सेवाएं स्थगित होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री दूर-दूर से स्टेशन में आते हैं और यहां आकर पता चलता है कि आज सेवा ही स्थगित है। बसें न होने से यात्री मजबूरन दूसरे वाहनों से गंतव्य को जाने के लिए मजबूर हैं। यात्रियों ने कहा कि सभी बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments