Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स का ट्राफी पर कब्जा

अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स का ट्राफी पर कब्जा

काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की टीम बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त करने में कामयाब रही। इस प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स ने चार स्वर्ण व तीन रजत पदक हासिल किए। अंडर-11 बालिका वर्ग में आरोही उप विजेता रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स की छात्रा यशस्वी लटवाल ने स्वर्ण व अनुष्का पंत ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 डबल्स में इस जोड़ी ने गुरुकुल विद्यालय के विद्यार्थियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अंडर-17 में आकांक्षा सती एकल प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। आकांक्षा व यशस्वी लटवाल की जोड़ी ने केंद्रीय विद्यालय को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 में आकांक्षा व यशस्वी की जोड़ी ने विजन वैली की बालिकाओं को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक रितु भल्ला, प्रधानाचार्य शिखा गौतम व शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों और बैडमिंटन कोच गौरव शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments