Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरेला हमारी संस्कृति का प्रतीक: रौतेला

हरेला हमारी संस्कृति का प्रतीक: रौतेला

हरेला हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। मां नंदा देवी के मायके से जुड़ी हमारी परम्पराओं को इस पर्व से जोड़कर देखा जाता है। उत्तराखंड में हमारी बेटीयों को मायके से खुशहाली के रूप में हरियाली भेजने की परम्परा है। यह बात शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कही। रौतेला मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन और काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधन में आयोजित कार्यक्रम मो संबोधित कर रही थीं। श्री पंचायती मंदिर गांधी रोड में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों को हरेला महोत्सव और घी संक्राद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने राज्य की इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी सहजकर रखना है। इस दौरान पंडित शशि बल्लभ शास्त्री, पंडित विपिन ने हरियाली की पूजा अर्चना की। इस दौरान पार्षद उर्मिला थापा, नजमा खान, कौशल्या देवी, रेखा, अनुराधा तिवारी, सुमन काला, बाला शर्मा, उमा देवी, कुलदीप प्रसाद, हरीश नागपाल, दीपक बंसल, गब्बर सिंह बिष्ट, बबिता सिंह, राजेश भट्ट, गौरव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments