प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से सरकार की जीएसटी की नीतियों का विरोध किया गया। प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संगठन के जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला के माध्यम से ज्ञापन भेजा। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि सरकार की व्यापारियों की जीएसटी की समस्याओं को लेकर उदासीनता है। लगातार जीएसटी का स्लैब बदला जा रहा है और इसे बढ़ाया जा रहा है। पहले से पैक गेहूं, आटा, दाल, चावल, दालों आदि पर भी सरकार ने पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह लोगों की आवश्यकता की वस्तु हैं। इसलिए इस पर किसी तरह का टैक्स नहीं होना चाहिए। उसके विरोध में ज्ञापन दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि पूर्व में जीएसटी को लेकर सरकार की ओर से यह कहा गया था कि पूरे देश में जीएसटी की दर एक समान रहेगी। इसका व्यापारियों के प्रति हमेशा सरलीकरण रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने जीएसटी नीति का विरोध किया
RELATED ARTICLES