काशीपुर। एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर विवाह का पंजीकरण कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि कुंडेश्वरी निवासी युवक ने 12 अक्तूबर 2018 को उसके साथ मंदिर में फेरे लेकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया लेकिन कई बार कहने के बावजूद उसने विवाह का पंजीकरण नहीं कराया। इस दौरान कई स्थानों पर रखकर आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि शादी का पंजीकरण कराने का झांसा देकर आरोपी ने उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी कई असामाजिक तत्वों को अपने कमरे पर लाने लगा। आरोप है कि उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इन लोगों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं। इन मुकदमों में झूठी गवाही दिलाने के लिए उसे मजबूर किया गया। बताया कि गाड़ी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 21 अप्रैल 2022 को तीन लाख रुपये की रकम ऐंठ ली। एसीजेएम मिथिलेश पांडेय ने इस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। इसलिए पुलिस ने शनिवार को चारों के खिलाफ दुष्कर्म कर धमकाने और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोर्ट के आदेश पर कथित पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES