Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचावल की रिकवरी नहीं हुई

चावल की रिकवरी नहीं हुई

हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग समय सीमा खत्म होने के बाद भी राइस मिलों से चावल की रिकवरी नहीं कर पाया है। अब विभाग ने रिकवरी करने की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। अब मात्र 16 दिन में 84414 मीट्रिक टन चावल की रिकवरी कैसे होगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सरकारी तौल केंद्रों और कमीशन एजेंट के माध्यम से धान की खरीद करता है। खरीदे गए धान को राइस मिलों को कूटने के लिए देता है और उनसे एक क्विंटल धान पर 67 किलो चावल रिकवरी के रूप में लेता है। एक अप्रैल से धान खरीद शुरू हुई थी। चावल रिकवरी की समय सीमा 30 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक रिकवरी नहीं हो पाई है। अब इसकी समय सीमा 31 जुलाई कर दी गई है, लेकिन इस तिथि तक भी रिकवरी मुश्किल है। विभाग ने राइस मिलों से अभी 84414 मीट्रिक टन रिकवरी करनी है। उधर सूत्रों के अनुसार विभाग ने भारत सरकार को पत्र भेजकर चावल रिकवरी की तिथि बढ़ाने की समय सीमा 31 अगस्त करने की मांग की है।
कोट :-
गोदामों में जगह नहीं होने के कारण रिकवरी नहीं हो पाई। अब गोदाम खाली हो गए हैं। चावल की रिकवरी हो रही है। 31 अगस्त तक पूरी रिकवरी कर ली जाएगी। – अशोक कुमार आर्या, डिप्टी आरएमओ, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments