Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसामान्य रहा नीट यूजी का प्रश्न पत्र

सामान्य रहा नीट यूजी का प्रश्न पत्र

नीट-यूजी का पेपर रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुआ। उत्तराखंड में करीब 19 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। दून में 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। छात्र गर्वित रतूड़ी, कनुप्रिया सती, प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए। पिछले वर्ष की तुलना में प्रश्न पत्र आसान था। सामान्य कैलकुलेशन के 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत थियोरेटिकल प्रश्न थे। 11वीं कक्षा से 20 और बारहवीं से 30 प्रश्न थे। रसायन शास्त्र के प्रश्न पिछले वर्ष की तुलना में उच्च स्तर के रहे।11वीं और 12वीं कक्षा से सभी विषय से बराबर प्रश्न पूछे गए थे। बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम के मुताबिक, जिन छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष ऑफलाइन तैयारी की थी, उनको ऑनलाइन की तुलना में अधिक लाभ मिला। ऑल इंडिया में चयन के लिए कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 75 से 85 फीसदी, ओबीसी वर्ग के लिए 72 से 82 फीसदी और एससी के लिए 55 फीसदी, एसटी के लिए 45 से 55 फीसदी और दिव्यांग के लिए 35 से 45 फीसदी रहने की संभावना है। नीट में पूछे गए प्रश्नपत्र के हल बलूनी क्लासेस की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments