Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख घरों पर फहराया...

उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगे के लिए प्रेरित किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल व मुख्यमंत्री शामिल रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा में जन सहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। हर घर तिरंगा अभियान की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी गंभीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अभियान में हमारे गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोग स्वयं लगाएंगे। इतने बड़े स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्र तैयारियां शुरू की जाए। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments