Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर में स्टेडियम के बाथरूम में घुसा गुलदार, युवक के दरवाजा खोलते...

श्रीनगर में स्टेडियम के बाथरूम में घुसा गुलदार, युवक के दरवाजा खोलते ही मचा हड़कंप

उत्तराखंड के श्रीनगर में श्रीकोट स्थित बहु उद्देशीय पार्क के बाथरूम में मंगलवार सुबह गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। जिससे वहां खेलने गए युवाओं में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह आठ बजे की है। स्थानीय युवक सुबह पांच बजे स्टेडियम में खेलने गए थे। उसी दौरान करीब आठ बजे युवक राहुल भंडारी शौच के लिए गया तो दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। अंदर बैठे गुलदार को देख उसने शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पहुंचे सफाईकर्मी ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए वहां भीड़ गई। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने गुलदार को पिजरें में कैद किया। तब जाकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments