Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeअपराधHaridwar: वायुसेना से रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के...

Haridwar: वायुसेना से रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था आरोपी

Haridwar: वायुसेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट मांगकर कार में बैठा युवक फरार

हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जहां वायुसेना से रिटायर्ड भगवान सिंह (62) की कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक लिफ्ट लेने के बहाने पीछे की सीट पर बैठा था और कुछ मिनट बाद ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय मृतक का बेटा यशपाल कार चला रहा था।

जटवाड़ा पुल से लिया लिफ्ट, कुछ ही देर में वारदात

जानकारी के अनुसार, जमालपुर कलां स्थित जेवीजी कॉलोनी निवासी भगवान सिंह अपने 22 वर्षीय बेटे यशपाल के साथ रोशनाबाद में एक शादी समारोह में जा रहे थे।
ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी। पिता-पुत्र ने उसे कार में बैठा लिया। जैसे ही कार आगे बढ़ी, कुछ ही मिनटों बाद पीछे बैठे युवक ने भगवान सिंह के सिर पर सटाकर गोली मार दी।
गाड़ी रुकते ही आरोपी कार से उतरकर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

घटना के बाद यशपाल ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर तुरंत पहुंची और घायल भगवान सिंह को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हालांकि रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अज्ञात हत्यारे पर FIR, पुलिस की टीमें जांच में जुटी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक के भाई होशियार सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की टीमें घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

चेकिंग अभियान भी चला, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपित की पहचान और तलाश की जा रही है।
रातभर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments