Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, बम-बम भोले

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, बम-बम भोले

हल्द्वानी/नैनीताल। भगवान शिव के सबसे प्रिय पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को जिले भर के शिवालयों में शिव भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों और घरों में शिवार्चन किए गए। इसके साथ ही शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, रुद्री, लघु रुद्री पाठ किए गए। कई शिवालयों में कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालयों में शिव भक्त हर-हर महादेव, बम-भम भोले के जयकारे लगाते रहे।
शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद, बेल पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक, शिवार्चन किया। पटेल चौक स्थित पिपलेश्वर महादेव, नीलियम कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव, राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर समेत शहर के शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने शिव लिंग पर दूध, दही, घी, शहद चढ़ाया। पूजा अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन किए। भजनों की धुन से मंदिर गुंजायमान रहे। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments