Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड910 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

910 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 910 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया।सीओ वीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में टीम ने नई अनाज मंडी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्राम लोधीपुरा नायक थाना टांडा, जिला रामपुर निवासी कदीर अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 910 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद ही अपने घर में चरस तैयार करता है और काशीपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा, रामनगर, बिजनौर आदि इलाकों में सप्लाई करता है।
सोमवार को भी वह चरस की सप्लाई देने के लिए काशीपुर आ रहा था। सीओ ने बताया कि इससे पूर्व भी चार जुलाई को कुंडा पुलिस ने स्योहारा, बिजनौर निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद हुई थीं। वहीं 12 जुलाई को ग्राम बरखेड़ापांडे निवासी चंद्रपाल को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। संवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments