Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजीपीएस रेलवे और मौर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

जीपीएस रेलवे और मौर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले में चल रही अंडर-19 जिला लीग प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो मुकाबले खेले गए। मंगलवार को रुद्रा लायंस क्रिकेट मैदान पर मौर्या क्रिकेट एकेडमी और गदरपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गदरपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मौर्य क्रिकेट एकेडमी ने 17 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैच के अंपायर सत्येंद्र मिश्रा और दीपक आर्य, ऑनलाइन स्कोरर गौरव सरकार रहे।
वहीं दूसरा मैच एमिनीटी खेल मैदान पर काशीपुर की जीपीएस रेलवे एकेडमी और रुद्रपुर की वॉरियर्स क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। जीपीएस रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स क्रिकेट क्लब 96 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के अंपायर यादवेंद्र सिंह पवार और रायसिंग रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा कर ने की। वहां गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, इंद्रनील कर, नवीन टम्टा, कैलाश बिष्ट व अन्य खेल प्रेमी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments