Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशा तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में बुधवार को तीन थानों की पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डालनवाला थानाध्यक्ष नंद किशोर भट्ट ने बताया कि बन्नू स्कूल के पास रेसकोर्स से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनसे एक किलो 29 ग्राम चरस मिली। आरोपियों की पहचान पिंटू प्रजापति (21) पुत्र हरपाल सिंह निवासी हरथला सब्जी मंडी, सिविल लाइन मुरादाबाद और धीरज भटनागर (34) निवासी एमडीए मधुबनी, सिविल लाइन मुरादाबाद, यूपी के रूप में हुई। आरोपियों की बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली। पटेलनगर थाना पुलिस ने मुबीन खान उर्फ मुन्नु (26) निवासी दीपनगर अजबपुर कलां को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सहसपुर थाना पुलिस ने सुनील (25) निवासी अधुआला, विकासनगर को 5.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने सद्दाम (27) निवासी वन विहार कॉलोनी, पटेलनगर को 500 ग्राम चरस के साथ दबोचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments