Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसास पर जानलेवा हमला करने की आरोपी पुत्रवधू प्रेमी समेत गिरफ्तार

सास पर जानलेवा हमला करने की आरोपी पुत्रवधू प्रेमी समेत गिरफ्तार

काशीपुर। अपने पति को ठिकाने लगाने में आड़े आने पर महिला ने प्रेमी की मदद से सास पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शरीफन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसके पुत्र जुल्फिकार की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी शाहीन से हुई थी। शाहीन का पड़ोस में रहने वाले आदिल उर्फ बबलू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लगने पर जुल्फिकार और उसके परिजन विरोध करते थे लेकिन शाहीन के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। छह जुलाई को शाहीन अपने भाई के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकल गई। आरोप है कि जाते समय शाहीन ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी।
इसी बीच 18 जुलाई की रात जुल्फिकार ससुराल गया था। उस रात शरीफन अपने घर में अकेली थी। रात करीब एक बजे आदिल उर्फ बबलू उसके घर में घुस आया। उसने गालीगलौज कर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण वह कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। वृद्धा का आरोप है कि पुत्रवधू शाहीन ने ही उस पर हमले का षड्यंत्र रचा है। सीओ बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। पाया कि आदिल और शाहीन घटना में लिप्त पाए गए। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदिल ने बताया कि दोनों मिलकर जुल्फिकार को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसमें आड़े आने पर उन्होंने शरीफन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा 307 बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments