Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआप की रोजगार गारंटी योजना यात्रा की हुई शुरुआत,कर्नल कोठियाल के नेतृत्व...

आप की रोजगार गारंटी योजना यात्रा की हुई शुरुआत,कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में बेरोजगारों ने फ्लैग ऑफ कर नैनीताल से किया शुभारंभ

-20 साल भाजपा कांग्रेस ने अपनों को रोजगार दिया,आप हर उत्तराखंडी को देगी रोजगार:कर्नल कोठियाल

-13 साल की बच्ची उन्नति ने कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपना गुल्लक किया भेंट

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने की गारंटी की अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा को, आज आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने धरातल पर उतारकर रोजगार गारंटी यात्रा के रुप में इसकी शुरुआत की । नैनीताल विधानसभा पहुंचे कर्नल कोठियाल ने मां नैना देवी के दर्शन कर उनका आशिर्वाद प्राप्त कर इस यात्रा का शुभारंभ किया। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया और वरिष्ठ आप पदाधिकारियों के साथ नैनीताल पहुंचे कर्नल कोठियाल ने इस यात्रा का आज विधिवत आगाज किया ।

नैना देवी के दर्शन के बाद कर्नल कोठियाल गांधी चौक पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इस दौरान गांधी चौक पर भी सैकडों आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया , कार्यकर्ता कर्नल कोठियाल का स्वागत “जय बद्री जय केदार,कर्नल कोठियाल अबकी बार ” नारों से उनका स्वागत करते रहे। जिसके बाद सैकडों समर्थकों और भारी भीड के बीच कर्नल कोठियाल और आप प्रभारी दिनेश मोहनिया रथ पर सवार हुए ,जहां मौजूद भारी भीड ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्नल कोठियाल और आप प्रभारी ने रथ पर चढकर सभी का अभिवादन किया । इस दौरान नारियल फोडकर बेरोजगार युवाओं द्वारा इस रथ का फ्लैग ऑफ कर इसे रवाना किया गया।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि, आप पार्टी जो भी वादा करती है ,उस वादे को धरातल पर उतारकर ही दम लेती है। उन्होंने कहा कि, हमने जो वादे किए हैं उनके बारे में प्रदेश की जनता को अवगत कराएंगे। बताया कि, जब हमारी पार्टी ने मुफ्त बिजली गांरटी योजना की शुरुआत की थी, तब भी हमारे हजारों कार्यकर्ता प्रदेश के गांव गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी कि, कैसे उन्हें प्रतिमाह आप की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

उन्होंने रोजगार गांरटी यात्रा के बारे में कहा कि, इस यात्रा को प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में निकाला जाएगा और इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और जनता को अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए सभी 6 वादों के बारे में बताया जाएगा कि, कैसे आप की सरकार बनते ही इन घोषणाओं के तहत आप पार्टी की सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार के साथ बेरोजगारी भत्ता भी देगी।

उन्होंने कहा ये दोनों दल रोजगार के नाम पर प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा कर रहे हैं कहा,बीजेपी राज में आउट सोर्स कंपनियों की सरकार के साथ मिलकर मिली भगत चल रही है,जिससे यहां के युवाओं से पैसे लेकर उनके हक को मारा जा रहा है तो कांग्रेस पहले ही मान चुकी वो 1 लाख नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं को नहीं दे सकती जबकि आम आदमी पार्टी की नीतियां स्पष्ट हैं वो सरकार बनते ही 6 महीने में 1 लाख उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देगी।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी जो कहती है वो, करके दिखाती है, हम काम की राजनीति करते हैं और अब विपक्ष को भी मजबूरन काम की राजनीति करने के लिए विवश होना पड रहा है। इसके बाद कर्नल कोठियाल ने माल रोड पर आप कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा निकाली जिसको देखने और उनसे मिलने के लिए सैकड़ों लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा।लोगों के जोश को देखते हुए कर्नल कोठियाल ने भी लोगों को निराश नहीं किया और उनसे मुलाकात की।

माल रोड पर आप की इस यात्रा की शुरुआत गांधी चौक से शुरू हुई और पैदल चलते हुए ये यात्रा यात्रा रामलीला मैदान पहुंची जहां पहले से ही विशाल जनसमूह कर्नल कोठियाल का इंतजार कर रही थी ।कर्नल कोठियाल ने रामलीला मैदान पहुंचकर इस विशाल रैली को संबोधित किया । इस रैली में कर्नल कोठियाल को सुनने के लिए हजारों की तादाद में स्थानीय लोग और आप कार्यकर्ताओं का हुजूम उमडा हुआ था ।

लोगों में इस रैली और यात्रा को लेकर इतना उत्साह था कि, कई लोग अपने घरों की छत से ही कर्नल कोठियाल का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे थे। रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड में चारधामों का वास होने के साथ प्रकृति की अनमोल धरोहरें हैं। देवभूमि होने के साथ ही उत्तराखंड सैन्य धाम भी है ,जहां दो मुख्य रेजीमेंट हैं गढवाल और कुंमाउ रेजीमेंट। उत्तराखंड वो संपन्न प्रदेश है जहां हर कोई आना चाहता है। उन्होनें कहा कि, इस पृथक राज्य को पाने के लिए एक बडा आंदोलन हमारे आंदोलनकारियों द्वारा लडा गया था, लेकिन विकास के नाम पर आज प्रदेश रसातल में चला गया है। उन्होंने कहा,यहां के युवाओं से लेकर मातृशक्ति में अदम्य साहस और ताकत है। यहां कई पूर्व सैनिकों के साथ अन्य सेवाओं से जुडे लोग हैं जो उत्तराखंड का गौरव हैं ,लेकिन इन 20 सालों में प्रदेश का विकास होने के बजाय इस प्रदेश को राजनीतिक दलों ने गर्त में डालने का काम किया है।

उन्होंने कहा राजनीतिक दलों ने अपनी महत्वकाक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश को विनाश की ओर धकेला है। आज प्रदेश स्वास्थ शिक्षा रोजगार हर चीज में पिछडा हुआ है और इसके लिए राजनीतिक दल ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों दलों को अपने ही नेताओं पर अब भरोसा नहीं रहा है। अब नेता दल बदलू हो गए हैं ,ऐसे में वो कैसे जनता के विकास के बारे में सोचेंगे। उन्होने कहा कि, आप पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है ,जिसके मुद्दे स्वास्थ,शिक्षा,बिजली ,पानी,रोजगार हैं। जैसे दिल्ली में सरकार बनने के बाद ये सभी योजनाएं धरातल पर उतारी गईं वैसे ही उत्तराखंड में भी आप पार्टी की सरकार बनते ही उत्तराखंड में भी ये तमाम योजनाएं लागू की जांएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास अपने कोई संसाधन नहीं हैं ,लेकिन इसके बावजूद भी उन्होनें अपने सभी वादे पूरे किए और अब उत्तराखंड में आप पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से सभी को अवगत कराउं।

उन्होंने कहा कि, रोजगार गांरटी योजना को लेकर आप पार्टी का विजन स्पष्ट है कि, सरकार बनने के 6 महीने के अंदर ही 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे । 5000 रु हर महीने एक परिवार से बेरोजगारों को भत्ता देंगे इसके साथ ही 80 प्रतिशत नौकरी मेंं उत्तराखंड के युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही हम पर गोलियां दाग रहे हैं ,इसका सीधा अर्थ है कि पार्टी अपने मिशन पर पूरी तरह अग्रसर है, और पार्टी सही दिशा में आगे बढ रही है और जो सपने इस प्रदेश के लिए युवाओं और आंदोलनकारियों ने देखे हैं उन्हें हमारी पार्टी मिल जुलकर पूरा करेगी और साथ ही जो भी सुझाव होंगे वो जनता हमको दे सकती है ताकि उन सभी सुझावों पर हम अमल कर सके। इसके बाद कर्नल कोठियाल भवाली पहुंचे जहां कुछ देर रुकने के बाद कैंची धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।

इस दौरान जहां एक तरफ सड़कों पर सभी लोगों का जोश दिखाई दे रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की ‘उन्नति’ के लिए आज नैनीताल में 13 साल की ‘उन्नति’ ने अपना गुल्लक कर्नल कोठियाल को भेंट किया । जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने कहा, अगर 13 साल की ये बच्ची उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना देख सकती है तो आप और हम क्यों नहीं? उन्होंने कहा उत्तराखंड के इन्हीं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमें बदलाव लाना है, हमें पूरा विश्वास है आने वाला कल उत्तराखंड के लिए बेहतरीन होगा।

इस दौरान आप प्रभारी दिनेश मोहनिया,सह प्रभारी राजीव चौधरी,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय,शिशुपाल रावत,दीपक बाली,समित टिक्कू,यूनुस चौधरी समेत सैकडों आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments