Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में डेंगू का सीजन में पहला केस मिला

देहरादून में डेंगू का सीजन में पहला केस मिला

देहरादून में डेंगू का सीजन में पहला केस मिला है। निजी स्कूल के शिक्षक में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। शिक्षक की हालत सामान्य है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वसंत विंहार के एक निजी स्कूल के शिक्षक की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने डेंगू की जांच कराई। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जांच में डेंगी की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। निजी हॉस्टल में रहकर वह अपना इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में देहरादून का यह पहला मामला है। प्रदेश में दो मामले अब तक सामने आ चुके हैं। पहला मामला प्रदेश में हल्द्वानी में सामने आया था। जोशी ने बताया कि डेंगू को को लेकर उस क्षेत्र का दौरा किया गया है जहां वह रहते हैं। वहां पर कोई लारवा नहीं मिला है फिर भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। अस्पतालों में पर्याप्त तैयारियां डेंगू को लेकर की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments