Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डधनगढ़ी नाला उफनाया, यातायात बंद

धनगढ़ी नाला उफनाया, यातायात बंद

रामनगर (नैनीताल)। बारिश के चलते धनगढ़ी नाला शुक्रवार को उफान पर आ गया। इससे हाईवे पर दो घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक एबुंलेंस भी फंस गई, हालांकि एंबुलेंस में मरीज नहीं था। प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही। पानी का बहाव कम होने पर आवागमन सुचारू हो सका। बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश से कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला शुक्रवार सुबह सात बजे उफान पर आ गया। इससे रामनगर से पहले नाले के दोनों ओर का यातायात रुक गया। मोहान से लेकर सुंदरखाल तक पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग जाम में फंस गए। जलस्तर कम होने पर एनएच और स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी से मार्ग दुरुस्त कराया। नायाब तहसीलदार डीसी मिश्रा ने बताया कि नाले में पानी का बहाव कम होने पर यातायात सुचारू किया गया है। नाले पर पुलिस व प्रशासन की टीम तैनात की गई है। इधर, भाजपा नेता गणेश रावत ने कुमाऊं आयुक्त और डीएम से मार्ग के स्थायी सुधारीकरण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments