Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डचौबीस घंटे में हुई 191 मिमी बारिश

चौबीस घंटे में हुई 191 मिमी बारिश

नैनीताल। बीते 24 घंटे में जिले भर में बादल जमकर बरसे। सबसे अधिक बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई जबकि मुक्तेश्वर और नैनीताल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लगातार हुई बारिश के चलते जिले में एक राज्य मार्ग समेत कई ग्रामीण मार्गों में यातायात ठप हो गया है। नैनीताल में बृहस्पतिवार की देर शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी जो शुक्रवार की दोपहर बाद तक लगातार जारी रही। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और पिकनिक स्पॉटों में पर्यटकों की आवाजाही ठप रही। मौज मस्ती के लिए नैनीताल आए अधिकांश सैलानी दोपहर तक होटलों में ही रहे। दोपहर बाद बारिश थमी तब कहीं सैलानियों को होटल लोगों से बाहर निकलने का मौका मिला। बारिश थमने के बाद शहर और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही नजर आई।
जिला आपदा विभाग के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी में 151 एमएम, मुक्तेश्वर में 24 एमएम, नैनीताल में 13 एमएम, कोश्याकुटोली में आठ, धारी में तीन, बेतालघाट में सात, रामनगर में सात व कालाढूंगी में नौ एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि रात में हुई बारिश के चलते नैनीताल-भवाली रोड के अलावा छीड़ाखान-अमजड़ मिडार, कौंता- ककोड़, सिल्टोना-बजेड़ी, बानना मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेलबसानी, भौर्सा-पिनरों, कैची- हरतप्पा, बजून-अधौड़ा व भल्यूटी मोटर मार्ग बंद हैं। उन्होंने बताया कि भवाली-नैनीताल रोड के 16 अगस्त तक खुलने की उम्मीद है जबकि अन्य ग्रामीण सड़कें शनिवार तक खोल दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments