हल्द्वानी। आरटीई के तहत प्रवेश देने की प्रक्रिया अबतक पूरी नहीं हो सकी है। लॉटरी सिस्टम से पहले चरण में 17662 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। 20 जुलाई तक बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाना था, लेकिन अब भी 3444 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया है। पांच अगस्त से शेष 16010 सीटों पर दोबारा प्रवेश होने हैं। प्रदेश में सत्र 2022-23 के लिए आरटीई के तहत 33672 सीटें आरक्षित की गई हैं। पहले चरण में सीटें न भर पाने के कारण अब दूसरे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
अपर परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सीईओ को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 20 जुलाई तक निजी विद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी थी। साथ ही बच्चों से संबंधित जानकारी प्रवेश के लिए बनाए गए पोर्टल पर अपलोड करनी थी। 27 जुलाई तक बच्चों के प्रवेश की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। उन्होंने 31 जुलाई तक हर हाल में प्रवेशित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
आरटीई- 3444 विद्यार्थियों के नहीं हुए प्रवेश
RELATED ARTICLES