बरवाला। कस्बे के अग्रसेन चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र कपूर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, विजेंद्र कपूर एवं शमशेर ने कहा कि अपने को वाक पटु सिद्ध करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वरिष्ठता, नैतिकता और गरिमा की परवाह भी नहीं की। कांग्रेस सेवादल इस कृत्य की निंदा करता है और किसी भी संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर इंटक के प्रधान रोहताश ग्रोवर, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार, सुखबीर सिंह, राहुल पांचाल, सतबीर मोवाल, राजेश चेयरमैन, नायब सिंह, सागर, विक्रांत, होशियार सिंह, धर्मवीर गोयत आदि मौजूद रहे।