Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएलबीएस में रंगोली चार्ट-पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता

एलबीएस में रंगोली चार्ट-पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता

हल्दूचौड़(नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के तहत एसएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स की ओर से रंगोली, चार्ट, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. ललित मोहन पांडे के दिशा निर्देशन में हुई रंगोली प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप की गुंजन फुलारा, कविता गैड़ा, काजल दुम्का प्रथम, आजाद ग्रुप की साक्षी राज, दीप्ति भंडारी, सीमा राजभर द्वितीय और देवभूमि ग्रुप की प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, नेहा जोशी तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार हिमालय ग्रुप की लक्की मसीह, नेहा जोशी, मनीषा जोशी, मुस्कान सिंह और गरिमा जोशी को मिला। निबंध में भावना पांडे, मानसी बिष्ट, नेहा जोशी, चार्ट और पोस्टर में सपना धामी, चंद्र प्रकाश, सपना उप्रेती, मानसी बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. बिपिन चंद्र जोशी, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. सरोज पंत रहीं। इस अवसर पर प्रो. राज कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार सनवाल, डॉ. भारत सिंह, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. पी सागर, डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. इंद्र मोहन पंत आदि थे। संचालन डॉ. हेम चंद्र, डॉ. मनोज कुमार जोशी और डॉ. गीता तिवारी पांडे ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments