Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबॉलीवुड में धूम मचा रहा नैनीताल का बाल कलाकार

बॉलीवुड में धूम मचा रहा नैनीताल का बाल कलाकार

नैनीताल। नैनीताल के अमेरिकन किड्स और उमा लवली पब्लिक स्कूल में अध्ययन कर चुके यज्ञ भसीन इन दिनों बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं। फिल्म पंगा में अपने अभिनय से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले यज्ञ अब स्वच्छ भारत अभियान की थीम पर बनी बाल नरेन फिल्म में नजर आएंगे।
यज्ञ भसीन के अनुसार इस फिल्म के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। यज्ञ के पिता दीपक भसीन ने अमर उजाला को बताया कि फिल्म का निर्माण पूरा हो चुका है। अगस्त में फिल्म रिलीज होने की उम्मीद है। बताया कि यज्ञ को इस फिल्म में टाइटल रोल मिला है जिसमें उनके स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होने का किरदार दिखाया गया है। खास बात यह है कि पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित करने वाली इस फिल्म में यज्ञ के किरदार से प्रभावित होकर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
पंगा फिल्म ने दिलाई नई पहचान
नैनीताल। यज्ञ को पंगा फिल्म में काम मिला। इसमें वह लीड रोल कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत के बेटे बने थे। वर्ष 2018 में फिल्म ने खूब धूम मचाई। पंगा के बाद यज्ञ की दूसरी फिल्म बाल नरेन का निर्माण पूरा हो चुका है। यज्ञ ने बताया कि पवन केके नागपाल की ओर से स्वच्छ भारत अभियान पर बनाई गई यह फिल्म जून 2022 में रिलीज हो गई है।
बेटे के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी
नैनीताल। यज्ञ के पिता दीपक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर थे जबकि यज्ञ की मां नैनीताल में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। यज्ञ की अभिनय क्षमता को देखकर दीपक ने पत्नी से सलाह ली और अपनी सरकारी नौकरी व पत्नी का जमा जमाया बिजनेस छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गए। दीपक बताते हैं कि नैनीताल छोड़कर मुंबई जाने के फैसले से उनके और पत्नी के परिजन नाराज हुए पर वे अपने निर्णय पर अड़े रहे। उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments