Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा सात को जिले के चार केंद्रों में...

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा सात को जिले के चार केंद्रों में होगी

अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से सात अगस्त को होने वाली सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2022 के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में चार परीक्षा चार केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के शांतिपूर्वक संचालन के लिए एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पाली के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लिए जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मीरा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज तल्ला जोशीखोला के लिए मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के लिए सहायक निबंधक सहकारिता दलीप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के लिए सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नारायण सिंह बृजवाल, राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज के लिए श्रम प्रर्वतन अधिकारी आशा पुरोहित, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के लिए सहायक निदेशक मत्स्य रितेश चंद्र, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
प्रथम पाली के लिए मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार और द्वितीय पाली के लिए अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आ रही कमियों का त्वरित गति से निराकरण करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments