Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतिरंगे का निस्तारण नहीं कर पा रहे तो पुलिस को सौंप दें

तिरंगे का निस्तारण नहीं कर पा रहे तो पुलिस को सौंप दें

आजादी के अमृत महोत्सव पर खरीदे या मिले तिरंगे का आप नियम के तहत निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं तो पुलिस को सौंप सकते हैं। पुलिस इनका तय नियम से निस्तारण करेगी। ट्रैफिक पुलिस के सभी ड्यूटी प्वाइंट तिरंगा कलेक्शन प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कदम-कदम पर तिरंगे लगे नजर आए। अब यह इधर-उधर गिरे न नजर आएं इसके लिए पुलिस ने पहल की है। कई लोग इनको ठीक से संभालकर न तो रख पाते हैं और न निस्तारण का तरीका जानते हैं। ऐसे लोगों अपने तिरंगे को पुलिस के सुपुर्द कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि पुलिस इनका तय प्रक्रिया में निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के सभी 76 ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तिरंगा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचकर लोग पुलिस को तिरंगा सौंप सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments