Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसुल्तानपुर पट्टी में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की...

सुल्तानपुर पट्टी में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

सुल्तानपुर पट्टी। रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस के नीचे फंसी बाइक को करीब तीन किमी तक खींचते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर परमानंदपुर चौराहे के पास रोडवेज को रोक लिया। बस चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने पुलिस चौकी का घेराव किया । मोहल्ला आदर्शनगर रतन कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह (28) शनिवार रात स्टेशन कॉलोनी निवासी अपने बड़े भाई राजेंद्र लाल के घर से बाइक पर अपने घर जा रहा था कि उसी समय हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार महेंद्र सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक बस में फंस गई।
बस को रोकने के बजाय चालक बाइक को घसीटते हुए करीब तीन किमी तक ले गया। मौके पर खड़े लोगों ने बस का पीछा कर परमानंदपुर चौराहे के पास बस को रोक लिया। तब तक बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौकी का घेराव किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments