Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रकाश चंद्र उपाध्याय का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

प्रकाश चंद्र उपाध्याय का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

हल्द्वानी। विश्व का सबसे छोटा गिटार बनाने वाले प्रकाश चंद्र उपाध्याय का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने साढे़ चार घंटे में तीन सेंटीमीटर लंबाई का गिटार (वर्किंग मॉडल) बनाने का कारनामा कर दिखाया है। इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक में दर्ज किया गया है।
प्रकाश चंद्र उपाध्याय हल्दूचौड़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह छह व्यक्तिगत और तीन सामूहिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनका नाम संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
प्रकाश ने चंदन की लकड़ी, तांबे, एल्युमीनियम के तार और पिन से मात्र तीन सेंटीमीटर लंबाई के गिटार का वर्किंग मॉडल बनाकर सातवां व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस गिटार की आवाज को माइक के माध्यम से सुना जा सकता है। प्रकाश इससे पहले विश्व का सबसे छोटा हस्तनिर्मित चरखा बनाकर 2017 और 2019 में दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments