Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्यापारियों ने लगाया इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप, चौकी घेरी

व्यापारियों ने लगाया इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप, चौकी घेरी

दुकान की किरायेदारी के विवाद में पीड़ित व्यापारी ने इंस्पेक्टर डालनवाला पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही व्यापारियों के साथ करनपुर चौकी का घेराव किया और एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट तलब करते हुए दो दिनों तक इंस्पेक्टर को अपने कार्यालय से अटैच कर दिया। मामला ईसी रोड स्थित एक दुकान की किरायेदारी का है। दुकान के किरायेदार परमप्रीत सिंह हैं। वह मॉड्यूलर किचन का काम करते हैं। परमप्रीत का कहना है कि उन्होंने यह दुकान नदीम से किराये पर ली थी। तीन साल का अनुबंध था। पिछले साल नदीम की मृत्यु हो गई। इसके बाद नदीम की पत्नी साइसा और उनके ससुर जरीफ का विवाद हो गया। कुछ दिन बाद जरीफ की भी मृत्यु हो गई। अब इस दुकान पर अपना हक जताते हुए वह इसे खाली कराने के लिए कह रही थी।
मगर, परमप्रीत के पास तीन साल का अनुबंध था और तीन महीने बाकी हैं। ऐसे में उन्होंने दुकान खाली करने को मना कर दिया। आरोप है कि गत 16 अगस्त को साइसा ने जबरदस्ती दुकान पर ताला लगा दिया। इसमें परमप्रीत सिंह की लेबर का एक आदमी भी अंदर बंद हो गया। उन्होंने शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर व्यक्ति को मुक्त कराया। अगले दिन परमप्रीत सिंह की शिकायत पर साइसा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। अब परमप्रीत सिंह और उनके साथियों का कहना है कि डालनवाला पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। परमप्रीत का आरोप यह भी है कि इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने उन्हें थाने में बुलाकर पीटा था। इसके विरोध में सोमवार को परमप्रीत और उनके साथियों ने करनपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। साथ ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है। तब तक इंस्पेक्टर उनके कार्यालय से अटैच रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments