Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए प्रकरण पर प्रभारी सचिव स्वास्थ्य...

अल्मोड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए प्रकरण पर प्रभारी सचिव स्वास्थ्य सख्त

प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ आर राजेश कुमार द्वारा अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय में आपातकालीन कक्ष के चिकित्साधिकारी डॉ उद्भव सिंह के द्वारा रात्रि में इलाज के लिए पहुंचे परिजनों के साथ अभद्रता और नशे में होने का मामला संज्ञान में लिया है। अल्मोड़ा में मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नशे में धुत मिला था। इस दौरान उसने इलाज के लिए पहुंचे लोगों के साथ ही अभद्रता की थी। प्रकरण का प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए तीन दिन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा।
प्रभारी सचिव के आदेश पर स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जांच पूरी होने तक डॉ उद्भव सिंह को जिला अस्पताल से तत्काल मुक्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। प्रभारी सचिव ने डॉ कुसुम लता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल अल्मोड़ा से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है कि उक्त घटना के दो दिन होने के होने के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं की गई। इसके लिए तीन दिन के अंदर संपूर्ण घटना का पूर्ण स्पष्टीकरण शासन को देना होगा। प्रभारी सचिव ने बताया कि, इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होंगी। कहा कि ऐसी घटनाएं सामने आने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments