Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबहनोई समेत छह हत्यारोपी गिरफ्तार

बहनोई समेत छह हत्यारोपी गिरफ्तार

नानकमत्ता। जन्मदिन पार्टी में पीट-पीटकर साले की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद बहनोई समेत छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी हत्यारोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। खटीमा के सीओ बीएस भंडारी ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार रात सिद्धा नवदिया गांव में हुई जन्मदिन पार्टी में बहनोई ने अपने पांच साथियों की मदद से बड़े साले की हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि मृतक अजय वाल्मीकि की मां शकुंतला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। अपने दामाद वाल्मीकि बस्ती कृषि मंडी नानकमत्ता निवासी प्रदीप, वाल्मीकि बस्ती निवासी उसके मित्र संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश के खिलाफ अजय की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सभी नामजद हत्यारोपियों को शुक्रवार की रात धर दबोचा। बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर श्मशान घाट के पास झाड़ियों में फेंके गए हत्या में प्रयुक्त छह लाठी-डंडे बरामद किए। चालान कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर हत्यारोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
छह हत्यारोपियों में से पांच नगर पंचायत के कर्मचारी
नानकमत्ता। जन्मदिन पार्टी में अजय की हत्या कर सन्नी को घायल करने के मामले में नामजद छह हत्यारोपियों में से पांच नगर पंचायत के कर्मचारी हैं। नामजद संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश नगर पंचायत में पर्यावरण मित्र हैं। मृतक अजय का छोटा भाई सन्नी भी नगर पंचायत का कर्मचारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments