Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार जिले में 26 सितंबर को होंगे पंचायत चुनाव, आज अधिसूचना जारी...

हरिद्वार जिले में 26 सितंबर को होंगे पंचायत चुनाव, आज अधिसूचना जारी करेगा निर्वाचन आयोग

हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 26 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिलने के बाद शासन से इसकी मंजूरी राज्य निर्वाचन आयोग को प्रदान कर दी गई है। सचिव पंचायतीराज विभाग नितेश कुमार झा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।
हरिद्वार में पंचायत चुनाव राज्य के अन्य 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं। राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी चली आ रही है। वहीं अब पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से लटकते आ रहे पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने एलान कर दिया है। हरिद्वार में पिछली पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2021 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से पंचायतीराज अधिनियम में दिए प्रावधान के तहत पंचायतों में छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए। अब चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है।
ये है चुनाव कार्यक्रम
इसके तहत छह से आठ सितंबर तक नामांकन होंगे। नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच, 12 सितंबर को नामांकन वापसी की तिथि होगी। 13 सितंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा, जबकि 26 सितंबर को मतदान और 28 को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम भेजा गया था, जिसे शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। – नितेश झा, सचिव, पंचायतीराज विभाग
शासन की ओर से हरिद्वार में पंचायतों के चुनाव की मंजूरी मिल गई है। अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। – चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments