Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा जा रही 35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-परिचालक...

अल्मोड़ा जा रही 35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-परिचालक फरार

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की ल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई। और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बस में 35 यात्री सवार बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments