Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशादी से एक माह पहले संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला...

शादी से एक माह पहले संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

रुद्रपुर। लालपुर में एक फैक्टरी कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मूल रूप से पुनौरा जिला उन्नाव (यूपी) निवासी मनीष कुमार तिवारी (32) करीब 10 साल से केवीपुरम में किराये के कमरे में रहता था और लालपुर में एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक मनीष कई दिनों से परेशान था। इस कारण वह ठीक तरीके से ड्यूटी करने भी नहीं जा रहा था। मनीष को शुक्रवार को सी शिफ्ट में ड्यूटी करनी थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। यह भी बताया जा रहा है कि उस पर कर्ज भी था।
मनीष के रूम पार्टनर जसपाल ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मनीष के साथियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। शनिवार तड़के मंगेतर समेत उसके परिजन मोर्चरी में पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर उन्नाव के लिए रवाना हो गए। मनीष का एक भाई मुंबई और दूसरा अहमदाबाद में रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments