Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में हिमालय बचाओ अभियान 2022 का आगाज

देहरादून में हिमालय बचाओ अभियान 2022 का आगाज

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान का सोमवार को दून में आगाज हुआ। मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। शहर में अन्य स्थानों पर हिमालय प्रतिज्ञा ली गई। मेयर गामा ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को सराहा। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। वहीं नगर आयुक्त मनुज गोयल ने हिन्दुस्तान की मुहिम की सराहना की। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर, कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी तिवारी, धर्मेश पैन्यूली, राजबीर सिंह चौहान, मनीश दरियाल आदि मौजूद रहे।
बलूनी क्लासेस के छात्रों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा
देहरादून। ‘हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान से जुड़ते हुए सोमवार को नेहरू कॉलोनी स्थित बलूनी क्लासेस में हिमालय प्रतिज्ञा ली गई। एमडी विपिन बलूनी ने बच्चों को शपथ दिलवाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में इस शपथ को सार्थक बनाएं। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने पर्वतराज हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने की अपील की। शपथ ग्रहण में करीब 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
मदरसा छात्रों ने ली हिमालय बचाने की शपथ
देहरादून। आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा दार ए अरकम में मदरसा छात्रों ने सोमवार को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। प्रबंधक मास्टर अब्दुल सत्तार, सचिव हाफिज शाहनजर ने मदरसा छात्रों को शपथ दिलवाई। उन्हें हिमालय बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मौलाना अब्दुल वाजिद, कारी आरिफ, कारी शावेज, मौलाना सुहैल, मौलाना मोहम्मद अबुबकर, हाफिज अबुजर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments