Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून में चलेगा सचिन-ब्रायन का बल्ला: फैंस के लिए खुशखबरी, दिग्गज पहुंच...

दून में चलेगा सचिन-ब्रायन का बल्ला: फैंस के लिए खुशखबरी, दिग्गज पहुंच रहे आपके शहर, जानें टिकट की पूरी डिटेल

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी। मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के मैच होंगे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में होने वाली सीरीज के शेड्यूल की जानकारी मिली है।
इस दिन होंगे मैच
21 सितंबर : वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स।
22 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
23 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स।
24 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।
300 से दो हजार रुपये तक के टिकट
मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है। टिकटों की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है। 22 और 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के लिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments