Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपंतनगर विवि की स्थापना में जीबी पंत का रहा अमूल्य योगदान

पंतनगर विवि की स्थापना में जीबी पंत का रहा अमूल्य योगदान

पंतनगर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पंडित गोविंद बल्लभ को समर्पित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना में उनका अमूल्य योगदान रहा है।जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित पंत जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने जीबी पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि जोशी ने कहा कि अपने छह दशकों के अस्तित्व में विवि ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में ऐतिहासिक फसल प्रजातियों और व्यापक शोध के माध्यम से प्रदेश, देश को खाद्य संप्रभुता और खाद्य सुरक्षा की ओर अग्रसर किया है। पंतनगर में पहली बार बना कृषि संग्रहालय छात्रों और देश के नागरिकों के लिए प्रेरणाबिंदु का कार्य करेगा।
इस सत्र में पंतनगर के वैज्ञानिकों ने चारा जई, पीली सरसों पंत गिरिजा, पंत पॉपकॉर्न, पंत संकर मक्का, चारा ज्वार, गेहूं आदि उन्नत किस्म की विभिन्न प्रजातियां विकसित की हैं। विश्व बैंक की टीम ने पंतनगर विवि में संचालित आईडीपी नाहेप परियोजना से विकसित सभी इकाइयों एवं सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन किया जो गर्व का विषय है। इस परियोजना की ओर से महाविद्यालयों के 20 स्नातक छात्रों को इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक माह के लिए अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलीपींस जाने का मौका मिला है। शिक्षण संस्थानों की ग्लोबल रैंकिंग में सबसे अग्रणी और प्रतिष्ठित क्यूएस रैंकिंग में पहली बार देश के एकमात्र कृषि संस्थान के रूप में 361वें स्थान पर आने का गौरव पाया है।
कृषि मंत्री ने कृषि महाविद्यालय में वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण कर फसल अनुसंधान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। वहां कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला, विधायक डॉ. मोहन सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना आदि थे। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, एमसी पांडे, जीवन सिंह नेगी, नरेंद्र जोशी, भानू मेहरा, विमला तिवारी, गंगा भट्ट, पीतांबर भट्ट, मनोज बिष्ट, भूपेश बिष्ट, नवीन मिश्रा थे।
पंत विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग
पंतनगर। पंत जयंती समारोह में शिरकत करने पंतनगर पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी को समाज सेवी पवन दूबे ने ज्ञापन सौंपकर पंत विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय के खोए गौरव को दोबारा प्राप्त करने के लिए इसका केंद्रीय विश्वविद्यालय बनना जरूरी है। पिछली सरकार में भी तत्कालीन कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विवि से केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव कृषि सचिव के माध्यम से मंगवाया था। इसमें हो रही देरी पर भी चिंता जताई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments