Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तराखण्डराहगीर को कार ने मारी टक्कर, मुकदमा

राहगीर को कार ने मारी टक्कर, मुकदमा

अज्ञात कार चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ढौरा अल्मोड़ा निवासी नवीन सत्वाल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार को उसका भाई त्रिलोक सत्वाल कालाढूंगी रोड पर दवा लेने पैदल गया हुआ था। इस दौरान एक कार चालक ने त्रिलोक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में त्रिलोक के पांव की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने बताया कि कार राजीव धपोला नामक व्यक्ति के नाम दर्ज है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments