Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखण्डलापता किशोरों के मिले शव: सिद्धबली जाने के लिए दो दिन पहले...

लापता किशोरों के मिले शव: सिद्धबली जाने के लिए दो दिन पहले घर से निकले तीनों, खोह नदी में मिली तीसरे दिन लाशें

कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। पुलिस ने हाईवे पर किशोरों की स्कूटी भी बरामद की। मामले की जांच जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर घर से स्कूटी लेकर निकले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments