Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून कैंट में सीबीआई की दबिश, रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी...

देहरादून कैंट में सीबीआई की दबिश, रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून। सीबीआई ने 25000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में देहरादून (गढ़ी) कैंट बोर्ड में कर विभाग के कर्मचारी रमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोप है कि वह प्रेमनगर निवासी व्यक्ति से प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में नाम चढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। गुरुवार को रिश्वत लेते सीबीआई ने धर लिया। सीबीआई की टीम अभी कैंट बोर्ड में छापेमारी कर अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments