Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडिस्ट्रीब्यूटरों बोले, सस्ते के नाम पर दूसरे शहरों से लाकर बेचा जा...

डिस्ट्रीब्यूटरों बोले, सस्ते के नाम पर दूसरे शहरों से लाकर बेचा जा रहा नकली माल

देहरादून। डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड की बैठक में डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कंपनियां पर डिस्ट्रीब्यूटरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। रविवार को राजपुर रोड के एक होटल में हुई बैठक में विभिन्न कंपनियों के 66 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एरिया को डिवाइड करने, बगैर एनओसी के कंपनियों की ओर से डिस्ट्रीब्यूटर को बदलने, डिस्ट्रीब्यूटर पर स्टॉक प्रेशर, क्लेम सेटेलमेंट में देरी आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान जीएसटी सचल दल के डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह ने जीएसटी कानून में धारा 129 और 130 के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि शहर में सस्ते के नाम पर दूसरे शहरों से नकली माल आ रहा है, जिसके चलते आम ग्राहकों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्थानीय वितरकों से ही सामान खरीदने की अपील की। मौके पर कमल जीत शर्मा, राजकुमार, राजेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, कमल जीत शर्मा, विवेक अग्रवाल, विवेक सिंघल, पुनीत वाधवा, अनिल भोला, अनुज जैन सुधीर अग्रवाल, अजय गर्ग, अजय मित्तल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments